उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यसोनभद्र

सोनभद्र में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विधिक साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सब तक एक्सप्रेस संवाददाता, सोनभद्र

सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग लखनऊ, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार “संकल्प – हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन” के अंतर्गत सितंबर माह में चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत सोमवार 8 सितंबर 2025 को करमा ब्लॉक स्थित सेंट जेआरएफ पब्लिक स्कूल, मधुपुर में विधिक साक्षरता/जागरूकता विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू यति ने बच्चों व उपस्थित जनों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता से व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है तथा न्याय सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना सकता है।

साधना मिश्रा ने बताया कि विधिक जागरूकता समाज के गरीब और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में सहायक है। कानूनी जानकारी न होने पर लोग शोषण, धोखाधड़ी और अपने अधिकारों से वंचित हो सकते हैं।

जेंडर एक्सपर्ट सीमा द्विवेदी ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य संगठन गांव-गांव में शिविर लगाकर कानूनी जानकारी उपलब्ध कराते हैं। स्थानीय भाषा, पुस्तकों, साहित्य, रेडियो और टीवी जैसे माध्यमों से भी जनता को जागरूक किया जा सकता है।

वहीं मनोज दीक्षित ने शिक्षा के क्षेत्र में दीक्षा पोर्टल पर अपलोड कानूनी सामग्रियों का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे विद्यार्थियों और आमजन को कानूनी ज्ञान प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी वर्मा, किरण, पल्लवी दीक्षित, श्रेया, प्रियंका, नंदलाल यादव, शशि प्रकाश सहित समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button