उदयपुरजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में महिला नीति के अंतर्गत व्याख्यान आयोजित

सब तक एक्सप्रेस के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।

जयपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में महिला नीति-2021 के अंतर्गत छात्राओं के लिए पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मधुलिका सिंह ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अल्का त्रिपाठी को अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया और महिला नीति की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि —
👉 पौष्टिक आहार शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
👉 रोजमर्रा के भोजन में फल, हरी सब्जियां, दालें, विटामिन और प्रोटीन को शामिल करना चाहिए।
👉 व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे—खाने से पहले हाथ धोना, खाने की जगह और वातावरण को साफ रखना—स्वास्थ्य की दृष्टि से अनिवार्य है।
उन्होंने “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है” के महत्व पर बल दिया।

व्याख्यान की दूसरी कड़ी में डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने छात्राओं को विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियों की जानकारी दी। इनमें विदेश अध्ययन हेतु विवेकानंद छात्रवृत्ति, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्तियां, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति, काली बाई भील मेधावी छात्रवृत्ति तथा देवनारायण स्कूटी योजना की प्रक्रिया और नियम शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मधुलिका सिंह ने दोनों वक्ताओं एवं सभी संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button