उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपर्यावरणपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरराज्यसोनभद्र

आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी नहीं, जवाबदारी है — संदीप मिश्रा

सब तक एक्सप्रेस
ब्यूरो चीफ : सतीश पाण्डेय

सोनभद्र। सदर ब्लॉक के तरावा (बड़का गाँव) में रविवार को ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने भगवान परशुराम जी का दर्शन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

संदीप मिश्रा ने कहा कि “आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारी जवाबदारी है।” उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नागरिक कर्तव्यों, परिवार की एकता और कुटुंब प्रबोधन जैसे सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की। मिश्रा ने उपस्थित लोगों को पौधे वितरित किए और उन्हें वृक्षारोपण एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अभियान की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!