
सब तक एक्सप्रेस — सीतापुर ब्यूरो
सीतापुर। मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने औचक निरीक्षण किया, जहां स्वास्थ्य सेवाओं में भारी अव्यवस्था और लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर DM ने कई कड़े निर्देश जारी किए, साथ ही दोषी कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई भी की।
DM का सख्त रुख — कई विभागों की गहन जांच
जिलाधिकारी ने ओपीडी, महिला वार्ड, लेबर रूम, ऑक्सीजन प्लांट, किचन, एनबीएसयू और अन्य इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का उद्देश्य जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🚨 कार्रवाई की बड़ी सूची
- प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रखर श्रीवास्तव के अनुपस्थित मिलने पर आज का वेतन काटने और नोटिस जारी करने का निर्देश।
- ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर बालक राम, फार्मासिस्ट रवी यादव और स्टाफ नर्स सीता के खिलाफ गंभीर लापरवाही पाए जाने पर 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश।
- मरीजों को दिए जा रहे भोजन में गड़बड़ी मिलने पर सखी स्वयं सहायता समूह का टेंडर तत्काल रद्द करने का आदेश।
- BPM, BCPM और BAM को भी कारण बताओ नोटिस जारी।
🏥 स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को तुरंत दुरुस्त कर शुरू करने का निर्देश।
- अस्पताल की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।
- बेडशीट रोजाना बदलने, दवा वितरण का पूरा रिकॉर्ड मरीज की पर्ची पर दर्ज करने के आदेश।
- सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म में रहें।
- डिलीवरी रजिस्टर पूरा अपडेट रहे और जन्म प्रमाण–पत्र डिस्चार्ज के समय ही परिजनों को सौंपा जाए।
- फैमिली प्लानिंग काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुरेश कुमार भी मौजूद रहे। DM की इस कार्रवाई से CHC स्टाफ में हड़कंप मचा है। प्रशासन का मानना है कि इस सख्ती के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा।
सब तक एक्सप्रेस



