उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊ

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन, सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव

लखनऊ। सब तक एक्सप्रेस | प्रमुख खबर

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2025 का गठन लखनऊ स्थित विज्ञान भवन, बलरामपुर चिकित्सालय में संपन्न हुआ। चुनाव प्रेक्षक डॉ. आलोक सक्सेना (संयुक्त निदेशक–नर्सिंग), राजीव चौधरी, इन्देश मणि त्रिपाठी और पवन सक्सेना (प्रधान सहायक) द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यकारिणी के सभी पदों पर इस वर्ष भी निर्विरोध चुनाव हुआ।
लगातार दूसरी बार शर्ली भंडारी को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
महामंत्री पद पर अशोक कुमार को लगातार 14वीं बार निर्विरोध चयन का गौरव मिला।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है—

  • अध्यक्ष: शर्ली भंडारी
  • महामंत्री: अशोक कुमार
  • कोषाध्यक्ष: गीतांशु वर्मा
  • उपाध्यक्ष:
    • राजेन्द्र शुक्ला – गोरखपुर
    • सत्येंद्र कुमार – लखनऊ
    • राधा रानी वर्मा – अलीगढ़
    • सतीश कुमार त्यागी – आगरा
    • पवन मिश्रा – मेरठ
  • संयुक्त मंत्री:
    • राम गोपाल – फिरोजाबाद
    • रमा सिंह – लखनऊ
    • शशि लता वर्मा – सीतापुर
    • सगीर अहमद – कानपुर
    • कामिनी सिंह – मुरादाबाद
  • ऑडिटर: विनय कुमार सिंह – लखनऊ

पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित होने पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी व्यक्त की और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!