
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था और उन्होंने 1951 में देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
HighLights
1- पीएम मोदी ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि।
2- पूर्व पीएम की जयंती पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने भी किया ट्वीट।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पंडित नेहरू के बारे में लिखा है।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”



