खेल

IND vs SA: दूसरे टेस्ट मैच से शुभमन गिल बाहर! ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी; सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में मिल सकती है जगह

भारतीय टीम इस शनिवार 22 नवंबर से गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बिना उतरेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। वहीं, साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की उम्मीद जताई जा रही है।

HighLights

  1. दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए कप्तान गिल
  2. ऋषभ पंत पहली बार करेंगे कप्तानी
  3. साई सुदर्शन को मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह

    कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय गर्दन में चोट लग गई थी। वह साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में फील्डिंग नहीं कर पाए और भारत के 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए। इस घटना के बाद, गिल को कोलकाता के एक अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया। हालांकि, अगले दिन छुट्टी दे दी गई। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि वह टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे, जहां टीम के मेडिकल स्टाफ उनकी निगरानी जारी रखेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!