अंतरराष्ट्रीय

तजाकिस्तान बॉर्डर पर अटैक में 3 चीनी लोगों की जान गई, अफगानिस्तान जिम्मेदार ठहराया गया।

ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास चीनी इंजीनियरों पर ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें तीन चीनी नागरिकों की मौत हो गई। ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएवी में ग्रेनेड और विस्फोटक थे, जिससे एक गोल्ड माइनिंग पर हमला किया गया। हमले की आशंका अफगानिस्तान की ओर से जताई जा रही है। चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों से सीमावर्ती इलाका खाली करने की अपील की है और ताजिकिस्तान से जांच करने को कहा है।

Hero Image
 

अफगानिस्तान की सीमा सटे तजाकिस्तान में चीन के इंजीनियरों पर ड्रोन से घातक हमला हुआ है। इस बात की जानकारी दुशांबे में चीन के दूतावास ने दी। इस हमले में तीन चीनी नागरिकों की मौत हुई है।

तजाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया कि यह हमला यूएवी से किया गया है। इस यूएवी में ग्रेनेड और विस्फोटक लोड किए गए थे, जिससे एक गोल्ड माइनिंग पर हमला किया गया।

सीमा पार से हमला की आशंका

तजाकिस्तान ने बताया कि यह हमला सीमा पार यानी अफगानिस्तान की ओर से किया गया। अभी तक की जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को तजाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी खटलोन इलाके में एक कैंप हाउसिंग कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया।

एक माइनिंग कंपनी को निशाना बनाकर किया गया हमला

चीनी दूतावास की ओर से बताया गया कि बुधवार शाम को ताजाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी खतलोन प्रांत में हुए इस हमले में एक और चीनी नागरिक घायल हो गया।

वहीं, अपने नागरिकों से बॉर्डर वाला इलाका खाली करने की अपील की। हालांकि, अभी दूतावास की ओर से यह नहीं बताया गया कि इस हमले के पीछे कौन था, लेकिन माना जा रहा है कि चीन ने तजाकिस्तान से जांच करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!