उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : संदीप मिश्रा

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

सब तक एक्सप्रेस
ब्यूरो चीफ — सतीश पाण्डेय

सोनभद्र।
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को विधानसभा 401 के नगवा ब्लॉक अंतर्गत खलियारी, आमडीह और वैनी धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचा। निरीक्षण के दौरान धान खरीद की अत्यंत धीमी गति और अव्यवस्था देखकर मोर्चा ने गहरी नाराजगी जताई।

संदीप मिश्रा ने कहा कि “किसानों के धान खरीद में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी और मिलर सत्यापन के नाम पर एक गठजोड़ बनाकर किसानों को कचहरी के चक्कर कटवा रहे हैं, यह तुरंत बंद होना चाहिए।” उन्होंने मांग की कि लघु एवं सीमांत किसानों को सत्यापन की जटिल प्रक्रिया से बाहर रखा जाए, ताकि समय पर उनका धान खरीदा जा सके।

उन्होंने बताया कि एक नवंबर से खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक खलियारी केंद्र पर मात्र 20 क्विंटल, आमडीह पर 300 क्विंटल और वैनी पर केवल 100 क्विंटल धान ही खरीदा गया है। इसे उन्होंने “संवेदनहीनता और जानबूझकर पैदा की गई बाधा” करार दिया।
मोर्चा ने डिप्टी आरएमओ पर किसानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने और बिचौलियों को लाभ पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

संदीप मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो मोर्चा आंदोलन को बाध्य होगा और किसानों के शोषण पर कड़ा प्रतिरोध दर्ज किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में आकाश चौहान, विजय चौहान, भोलू गुप्ता, सुजीत विश्वकर्मा, दिनेश चेरो और अवधेश जायसवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

— ब्यूरो चीफ सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!