
सब तक एक्सप्रेस
विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
सीतापुर।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, सीतापुर के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र हरगांव में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी हरगांव और प्रधानाचार्य, बिड़ला इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से किया।
विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
सब-जूनियर बालक वर्ग में
- 100 मीटर दौड़: दीपांकर शुक्ला
- 800 मीटर दौड़: जितिन मौर्य
- लंबी कूद: अभिषेक
- कबड्डी: यूपीएस हरगांव विजेता रहा।
सब-जूनियर बालिका वर्ग में
- 100 मीटर दौड़: आराध्या तिवारी
- 800 मीटर दौड़: आश्वी देवी
- लंबी कूद: शिवानी विजेता रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में
- 100 मीटर: निशांत राज
- 200 मीटर: अनुज कुमार
- 400 मीटर: प्रियांशु गुप्ता
- लंबी कूद: निशांत राज ने बाजी मारी।
जूनियर बालिका वर्ग में
- 100 मीटर: कामिनी
- 200 मीटर: आराध्या तिवारी
- 400 मीटर: कामिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालक वर्ग में
- 100 मीटर: अनुज कुमार
- 200 मीटर: प्रशांत कुमार विजेता बने।

कार्यक्रम का समापन विजयी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य, बिड़ला इंटर कॉलेज द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित कर किया गया।
इस खेल आयोजन का सफल संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरगांव आशीष पांडेय तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी महोली क्षमा त्रिपाठी के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन राज शर्मा ने किया। आयोजन टीम में प्रमोद दीक्षित, प्रदीप तिवारी, धीरेन्द्र और संतोष का विशेष सहयोग रहा।



