उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है : धीरज गुर्जर

सब तक एक्सप्रेस।
सीतापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। वे गुरुवार को सीतापुर में आयोजित जिला एवं शहर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूती से संघर्ष कर रही है और कार्यकर्ताओं का हर प्रयास लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने एसआईआर अभियान सहित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण कर रहे हैं।

उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट कर—गाड़ी चोर” रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर मतदाता पुननिरीक्षण कैंप लगातार संचालित किए जा रहे हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा कि वार्ड स्तर पर बीएलए टीम लगातार मेहनत कर मतदाता सूचियों के अपडेट में जुटी है।

कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव पांडे ने भी संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला, शहर कांग्रेस कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद, विनीत दीक्षित, उत्कर्ष अवस्थी, रिचा कौशिक, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, छात्र संगठन जिला अध्यक्ष शोभित अवस्थी, संजय नाथ गुप्ता, शिव प्रसाद सिंह, त्रिभुवन नाथ यादव, रिजवान खान, अनिल कुमार, दीपा वैश्य, शबनम, प्रेमलता शुक्ला, मीना मिश्रा, सुभाष राजवंशी, धीरेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!