दिल्ली

VIDEO: क्लास में फॉर्मूला, स्टेज पर हुक स्टेप… मैथ्स टीचर का डांस वायरल, कमेंट सेक्शन देखकर हंसी नहीं रुकेगी!

गणित के शिक्षक नरेश कौशिक दिल्ली के एक स्कूल में अपनी फेयरवेल पार्टी में एक वायरल डांस वीडियो के बाद इंटरनेट पर सनसनी बन गए। फिल्म “तेरी बातें में ऐसा उलझा जिया” के हुक स्टेप्स को आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ प्रस्तुत करने के बाद, छात्रों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। इस वीडियो ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट का पसंदीदा शिक्षक बना दिया।

Hero Image
 

HighLights

  1. गणित शिक्षक का फेयरवेल डांस वायरल
  2. छात्रों ने खड़े होकर बजाई तालियां
  3. रातोंरात इंटरनेट पर छाए नरेश कौशिक

 एक मैथ्स टीचर ने साबित कर दिया कि क्लासरूम में सिर्फ फॉर्मूले ही नहीं, दिल भी जीते जा सकते हैं। दिल्ली के एक स्कूल में मैथ्स टीचर नरेश कौशिक इंटरनेट सुपरस्टार बन गए हैं। उनकी फेयरवेल पार्टी में फिल्म “तेरी बातें में ऐसा उलझा जिया” का हुक स्टेप वाला उनका स्टाइलिश डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टेज पर उनके कॉन्फिडेंट, परफेक्ट स्टेप्स, मुस्कान और एनर्जी के लिए स्टूडेंट्स ने खड़े होकर तालियां बजाईं। वीडियो में स्टूडेंट्स की चीयर्स और जोरदार तालियां साफ सुनाई दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!