उत्तर प्रदेशकौशाम्बीटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

कौशाम्बी: राष्ट्रपति के कार्यक्रम में धर्मा देवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने बिखेरा जलवा

स्काउट–गाइड जंबूरी से लौटे विद्यार्थियों व शिक्षक का हुआ सम्मान

सब तक एक्सप्रेस,कौशाम्बी।

कौशाम्बी। लखनऊ में 23 से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में हिस्सा लेकर लौटे धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन के विद्यार्थियों और स्काउट मास्टर का विद्यालय में भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम का थीम “विकसित युवा–विकसित भारत” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” रहा।

शनिवार, 1 दिसंबर को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी व शिक्षकों ने स्काउट मास्टर ललित कुमार और कॉलेज के 7 प्रतिभागी छात्रों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ललित कुमार ने बच्चों को जंबूरी की गतिविधियों और अनुभवों के बारे में विस्तार से बताया।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया था, जबकि समापन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। जंबूरी में छात्रों ने पाइनारिंग, कैंपक्राफ्ट, एडवेंचर, नाटक, लोकनृत्य, फूड प्लाजा सहित कई गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन कर कौशाम्बी जनपद और प्रयागराज मंडल का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम से लौटे छात्रों में उत्साह और गर्व साफ नजर आया। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!