उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

फतेहपुर में झंडा दिवस पर उमड़ा सम्मान, DM रविन्द्र सिंह ने किया स्मारिका का विमोचन

रिपोर्ट: बृजेन्द्र मौर्य
सब तक एक्सप्रेस

फतेहपुर। जिले में रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस गरिमा और सम्मान के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार शर्मा सहित स्टाफ द्वारा फ्लैग लगाया गया, जिसके साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने झंडा दिवस की स्मारिका पुस्तिका का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश त्रिपाठी को भी फ्लैग लगाया गया। झंडा लगाने के पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों तथा सेवारत सैनिकों के कल्याण हेतु सभी विभागों को अधिकतम सहयोग और धनराशि एकत्रित करने में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस दौरान जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने शहीद परिवारों के बलिदान को नमन किया और समाज से अपील की कि सैनिकों के कल्याण कार्यों में भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य सेना के प्रति सम्मान, सहायता एवं जनभागीदारी को बढ़ाना रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!