उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

शेखर कुमार बने सर्वधर्माय संस्थानम के प्रदेश अध्यक्ष

सब तक एक्सप्रेस।

लखनऊ। सर्वधर्म समभाव एवं समाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वधर्माय संस्थानम का महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। समाज के विभिन्न धर्मों/सम्प्रदाय के प्रबुद्धजनों की सहमति से समाजसेवी शेखर कुमार को संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

यह घोषणा एक प्रेस वार्ता में की गई, जिसमें संरक्षक अनूप श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा मुर्तजा अली ने संयुक्त रूप से शेखर कुमार को अधिकारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं बौद्धिक वर्गों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

एक मंच पर संवाद, सद्भाव और भाईचारे पर जोर

शेखर कुमार ने कहा कि समाज में फैली छोटी-छोटी गलतफहमियों को संवाद के माध्यम से दूर करना समय की जरूरत है।
उन्होंने कहा —

“समाज के सभी धर्मों, सम्प्रदायों के बीच आपसी संवाद और तालमेल जरूरी है। मतभेदों को मिटाकर सभी को एक माला में पिरोते हुए भाईचारा और राष्ट्रीय प्रेम को सर्वोच्च रखना होगा।”

महन्त देव्या गिरी और संत समुदाय का समर्थन

महन्त देव्या गिरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सभी धर्मों के प्रबुद्ध लोगों का एक मंच पर आना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इससे समाज में जागरूकता और ऊर्जा बढ़ेगी तथा सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिलेगा।

समता बाफिला ने संगठन की आवश्यकता बताई

समता बाफिला ने कहा कि आज छोटे-छोटे मनमुटाव और नकारात्मक विचार समाज में दूरी पैदा कर रहे हैं। ऐसे संगठन आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं।

धार्मिक दृष्टिकोण से सर्वधर्म समभाव पर बल

श्री राम प्रपत्तिपीठाधीश्वर स्वामी (डॉ.) सौमित्रिप्रपन्नाचार्य ने कहा

“ईश्वर एक है, रास्ते अनेक हैं। प्रेम ही सार तत्व है। द्वेष के रहते भगवत प्राप्ति संभव नहीं। सभी मार्गों का सम्मान करना चाहिए।”

नियुक्तियां भी हुईं घोषित

अध्यक्ष शेखर कुमार ने संस्थान की मुख्य नियुक्तियों की भी घोषणा की —

  • चक्रपाणि महाराज – चीफ पैट्रन
  • डॉ. सौमित्रिप्रपन्नाचार्य, महन्त देव्या गिरी, सरदार परमिन्दर सिंह, समता बाफिला, मुर्तजा अली, रमेश मैसी, अनूप श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव – पैट्रन
  • मुर्तजा अली – प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  • सुनीता श्रीवास्तव, प्रमिला मिश्रा – प्रदेश उपाध्यक्ष
  • आसिफ किदवई – प्रदेश महामंत्री

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा शेखर कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!