सीतापुर से पहली बार राज्य कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी टीम

सब तक एक्सप्रेस।
सीतापुर। 52वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर महिला एवं पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2025-26 के लिए सीतापुर जनपद की टीम का चयन तरणताल स्टेडियम सीतापुर में सम्पन्न हुआ। यह सीतापुर के लिए गौरव का विषय है क्योंकि जनपद टीम पहली बार राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में उतरने जा रही है।
पूर्व में जिला कबड्डी एसोसिएशन न होने के कारण खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाते थे। नवंबर 2025 में सीतापुर कबड्डी एसोसिएशन का गठन किया गया और 21 नवम्बर 2025 को मान्यता प्राप्त हुई। इसके बाद से खिलाड़ियों के लिए रास्ते खुले।
चयनित टीमें 13 दिसंबर से आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या में आयोजित चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।

महिला टीम – चयनित खिलाड़ी
- प्रियंका सोनू
- प्रियंका राठौर
- अनामिका
- अल्फिया
- रिया कनौजिया
- अंजली
- शांभवी
- अज्जका बानो
- दीक्षा
- आरुषि
- सबा परवीन
- आरुषि
- शीबा परवीन
- दीपाली
आरक्षित: पूर्णिमा सिंह, अंशिका
कोच: सीमा यादव
मैनेजर: रेणु वर्मा
पुरुष टीम – चयनित खिलाड़ी
- शिवम्
- सूर्य प्रकाश
- जुनैद
- ब्रजेश शर्मा
- अखिलेश
- मुकेश
- अरुण
- जियाउद्दीन
- शैलेश
- राम जी
- मो• शोएब
- विशाल
- अमन
- लक्की यादव
आरक्षित: श्रीकान्त, इमरान
कोच: अजय रावत
मैनेजर: अब्दुल मुजीब खान
अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
जिला कबड्डी एसोसिएशन सीतापुर के अध्यक्ष हिमांक देडोगिया एवं सचिव शराफत अली ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की।
चयन मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा, कोच अरुण नारायण, लक्ष्मी गौतम, दीप वर्मा, अब्दुल मुजीब खान, धीरेन्द्र वर्मा, देश दीपक, जाकिर अली, सचिव वॉलीबॉल संघ शिवपाल बघेल सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।



