उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरबरेली

कल से दौड़ेगी गोमतीनगर–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, बरेली और शाहजहांपुर में भी ठहराव

सब तक एक्सप्रेस।

बरेली। गोमतीनगर–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन कल से शुरू हो रहा है। ट्रेन नए शेड्यूल के साथ हफ्ते में छह दिन चलेगी। गोमतीनगर से सोमवार को ट्रेन नहीं चलेगी, जबकि सहारनपुर से मंगलवार को संचालन नहीं होगा। यह बरेली से गुजरने वाली तीसरी सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन है। शाहजहांपुर में भी इसका ठहराव रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को ट्रेन का उद्घाटन किया था, लेकिन नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका था। रेलवे ने अब नई समय सारिणी और संचालन की तारीख जारी कर दी है।


समय सारिणी – गोमतीनगर से सहारनपुर (26504)

9 दिसंबर से संचालन

  • गोमतीनगर से प्रस्थान: 3:10 अपराह्न
  • डालीगंज: 3:28 बजे
  • सीतापुर: 4:33 बजे
  • शाहजहांपुर: 6:08 बजे
  • बरेली: 7:05 बजे
  • मुरादाबाद: 8:35 बजे
  • नजीबाबाद: 9:54 बजे
  • रुड़की: 10:42 बजे
  • सहारनपुर आगमन: 11:50 बजे

समय सारिणी – सहारनपुर से गोमतीनगर (26503)

10 दिसंबर से संचालन

  • सहारनपुर से प्रस्थान: 5:05 सुबह
  • रुड़की: 5:40 बजे
  • नजीबाबाद: 6:25 बजे
  • मुरादाबाद: 8:00 बजे
  • बरेली: 9:40 बजे
  • शाहजहांपुर: 11:07 बजे
  • सीतापुर: 12:28 बजे
  • डालीगंज: 1:34 बजे
  • गोमतीनगर आगमन: 2:05 बजे

किराया और सीटें

  • चेयरकार (गोमतीनगर–सहारनपुर): ₹1,460
  • एग्जीक्यूटिव क्लास: ₹2,685
  • सहारनपुर–गोमतीनगर चेयरकार: ₹1,530
  • एग्जीक्यूटिव क्लास: ₹2,750

कई तिथियों पर सीटें रिक्त हैं। कैटरिंग चार्ज भी किराए में शामिल है:

  • चेयरकार: ₹307
  • एग्जीक्यूटिव: ₹433

हरिद्वार–देहरादून के बीच वंदे भारत और कुंभ एक्सप्रेस रद्द

देहरादून स्टेशन पर ब्लॉक होने के कारण:

  • 9 व 10 दिसंबर को देहरादून–लखनऊ वंदे भारत हरिद्वार–देहरादून के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन हरिद्वार से ही चलाई जाएगी।
  • 7 व 9 दिसंबर को कुंभ एक्सप्रेस भी देहरादून–हरिद्वार के बीच नहीं चलेगी।

कई ट्रेनों को देर से चलाया गया:

  • योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस,
  • प्रयागराज संगम एक्सप्रेस,
  • राप्ती-गंगा एक्सप्रेस
    को 180 मिनट देरी से चलाया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!