प्राथमिक शिक्षक संघ की नई ब्लॉक इकाई गठित, संजय कुमार मिश्र बने अध्यक्ष

विशेष संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी, सब तक एक्सप्रेस।
सोनभद्र (घोरावल)। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय ने संजय कुमार मिश्र के नाम का प्रस्ताव ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए रखा, जिसे सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। मनोनयन की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा।
नई कार्यकारिणी में प्रभाशंकर मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिलिंद कुमार भारती को मंत्री, प्रशांत जैन को संयुक्त मंत्री और आयुष मिश्र को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पूजा तोमर, प्यारेलाल और साधना सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष पद मिलने के बाद संजय कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करेगा। बैठक का संचालन वरिष्ठ शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री हुकुम चंद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश शुक्ल सहित अखिलेश सिंह, प्रद्युम्न, रमेश मिश्र, दिवाकर तिवारी, उदय लहरी, मनोज मिश्रा, कौशल दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।



