उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

फतेहपुर मॉडल से सड़क हादसों में बड़ी कमी डीएम रविन्द्र सिंह की रणनीति से 20% दुर्घटनाएं और 27% मृत्यु दर घटी

संवाददाता
बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद ज़िला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा पर लागू किए गए विशेष अभियान का असर ज़मीन पर साफ दिखने लगा है। यातायात निदेशालय से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक फतेहपुर में सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई है।

जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2024 में जहाँ 70 सड़क हादसे हुए थे, वहीं अक्टूबर 2025 में यह संख्या घटकर 56 रह गई, यानी 20% की कमी दर्ज की गई। इसी अवधि में मृतकों का आंकड़ा 37 से घटकर 27 हो गया, जो कि 27% की महत्वपूर्ण गिरावट है।

डीएम रविन्द्र सिंह ने कहा कि यह शुरुआत है, अब ज़िले में सड़क सुरक्षा के सभी आयामों पर दोहरी गति से काम किया जाएगा।
इसके तहत ब्लैक स्पॉट सुधार, बेहतर सड़क इंजीनियरिंग, रैपिड रिस्पॉन्स सिस्टम, गोल्डेन आवर में ट्रामा केयर, सख़्त प्रवर्तन और जनजागरूकता अभियान पर ज़ोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा—“लक्ष्य स्पष्ट है, पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों में मृतकों की संख्या को कम से कम 50% तक लाना है। इसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।”

फतेहपुर में सड़क सुरक्षा का यह मॉडल अब राज्यस्तर पर एक सफल उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!