अयोध्याउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्रस्वास्थ्य

राजकीय आईटीआई अयोध्या के सामने श्री भव्या मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन

महंत बाबा राजूदास जी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

सब तक एक्सप्रेस

अयोध्या। राजकीय आईटीआई अयोध्या के सामने स्थित श्री भव्या मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन हिंदू सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, अयोध्या के महंत बाबा राजूदास जी ने विधिवत फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महंत बाबा राजूदास जी ने कहा कि मानव जीवन में स्वास्थ्य सर्वोपरि है और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की सहज उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजकीय आईटीआई के सामने खुला श्री भव्या मेडिकल स्टोर आसपास के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जहां उन्हें उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता की दवाइयाँ उपलब्ध होंगी।

मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर शिखर तिवारी ने मुख्य अतिथि महंत बाबा राजूदास जी को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जानकारी दी कि श्री भव्या मेडिकल स्टोर पर सभी प्रकार की एलोपैथिक दवाइयों के साथ-साथ कॉस्मेटिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सामग्री उपलब्ध रहेगी। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह में विनय शंकर त्रिपाठी, जेडी अरविंद पांडे, मिंटू प्रधान, सौरभ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश माझी, वासुदेव यादव, कमल पांडे, अनूप तिवारी, पंकज तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!