टॉप न्यूजबिजनेस

Gold Silver Price: सोना-चांदी ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, गोल्ड ₹1.38 लाख तो चांदी ₹2.14 लाख पार; जानें अपने शहर के ताजा भाव

Gold Silver Price Hike Today: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को भारी उछाल आया, जिससे निवेशकों और खरीदारों को आश्चर्य हुआ। दोनों कीमती धातुएं अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन हुआ। दिल्ली में सोना ₹1.38 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.14 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। समझिए, कि आखिर सोने-चांदी में तेजी क्यों आई?

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी ने एक बार फिर निवेशकों और खरीदारों को चौंका दिया। सोमवार, 22 दिसंबर को कीमतों में ऐसी तूफानी तेजी आई कि दोनों कीमती धातुएं अपने ऑलटाइम हाई (gold silver price all time high) पर पहुंच गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक, हर जगह रिकॉर्ड टूटते नजर आए। डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती के असर ने सोना-चांदी को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर 24 कैरेट गोल्ड 1.28 फीसदी उछलकर (gold price hike) 4,443 डॉलर प्रति औंस (28.34 ग्राम) पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने इससे भी तेज रफ्तार पकड़ी और 2.16 फीसदी की छलांग (silver price hike) लगाते हुए 68 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई। इस तेजी का असर सीधे भारत के वायदा और हाजिर बाजारों में दिखा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक डॉलर कमजोर रहता है और ब्याज दरों में नरमी बनी रहती है, तब तक सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ ऊंचे भाव बने रह सकते हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर अब अगली बड़ी चाल पर टिकी है।

आज आपके शहर में सोना-चांदी के ताजा भाव क्या हैं? (gold silver rate in city)

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
पटना ₹135,960 ₹124,630 ₹101,970 ₹213,020
जयपुर ₹136,060 ₹124,722 ₹102,045 ₹213,080
कानपुर ₹136,120 ₹124,777 ₹102,090 ₹213,160
लखनऊ ₹136,120 ₹124,777 ₹102,090 ₹213,160
भोपाल ₹136,230 ₹124,878 ₹102,173 ₹213,330
इंदौर ₹136,230 ₹124,878 ₹102,173 ₹213,330
चंडीगढ़ ₹136,080 ₹124,740 ₹102,060 ₹213,120
रायपुर ₹136,030 ₹124,694 ₹102,023 ₹213,040

MCX पर आज सोना-चांदी कितना महंगा और ताजा रेट क्या हैं?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना-चांदी ने रिकॉर्ड बनाए। शाम 6:30 बजे तक MCX पर 24 कैरेट गोल्ड 1,36,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold rate today) पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के दौरान इसने 1,36,199 रुपए का हाई और 1,34,899 रुपए का लो लेवल छुआ। पिछले सत्र के मुकाबले सोना 1,954 रुपए यानी 1.46 फीसदी महंगा हुआ।

चांदी ने तो निवेशकों की सांसें ही थाम दीं। MCX पर चांदी 2.59 फीसदी उछलकर 2,13,834 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर पहुंच गई। सत्र के दौरान इसका हाई लेवल 2,14,583 रुपए और लो लेवल 2,09,475 रुपए रहा। शुक्रवार को चांदी 2,08,439 रुपए पर बंद हुई थी, यानी एक ही दिन में 5,395 रुपए की बड़ी तेजी देखने को मिली।

20 साल में कब-कब चांदी को 10 हजार रुपए बढ़ने में लगे कितने दिन?

रुपए प्रति किलोग्राम तारीख कितने दिन लगे
12,000 17 नवंबर 2005 —-
20,000 18 अप्रैल 2006 152 दिन
30,000 26 अगस्त 2010 1591 दिन
40,000 10 नवंबर 2010 76 दिन
50,000 24 फरवरी 2011 106 दिन
60,000 9 अप्रैल 2011 44 दिन
70,000 23 अप्रैल 2011 14 दिन
80,000 4 अप्रैल 2024 4730
90,000 17 मई 2024 43 दिन
1,00,000 22 अक्टूबर 2024 158 दिन
1,10,000 11 जुलाई 2025 262 दिन
1,20,000 29 अगस्त 2025 49 दिन
1,30,000 16 सितंबर 2025 18 दिन
1,40,000 26 सितंबर 2025 10 दिन
1,50,000 8 अक्टूबर 2025 12 दिन
1,60,000 14 अक्टूबर 2025 6 दिन
1,70,000 17 अक्टूबर 2025 6 दिन
1,80,000 1 दिसंबर 2025 45 दिन
1,90,000 11 दिसंबर 2025 10 दिन
2,00,000 12 दिसंबर 2025 1 दिन
2,10,000 22 दिसंबर 2025 10 दिन

राजधानी दिल्ली में सोना-चांदी के रेट कहां तक पहुंचे?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी कीमतें आसमान पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोना 1,685 रुपए की बढ़त के साथ 1,38,200 रुपए (gold price delhi) प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी 10,400 रुपए उछलकर 2,14,500 रुपए (silver price delhi) प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

IBJA पर आज सोने-चांदी की कीमत कितनी बढ़ी?

IBJA यानी इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़े भी इसी तेजी की पुष्टि करते हैं। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,576 रुपए बढ़कर 1,33,970 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी में तो और भी जबरदस्त उछाल आया। 7,391 रुपए की तेजी के साथ यह 2,07,727 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई।

सोना-चांदी एक महीने में कितना महंगा हुआ?

अगर एक महीने का हिसाब देखें तो तेजी और भी चौंकाने वाली है। 21 नवंबर को IBJA पर सोना 1,22,149 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,33,970 रुपए हो गया है। यानी एक महीने में सोना 11,821 रुपए महंगा हुआ। वहीं चांदी इसी दौरान 1,51,129 रुपए से बढ़कर 2,07,727 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। यानी इस दौरान चांदी की कीमत 56,598 रुपए बढ़ गई।

सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल क्यों आया?

केडिया एडवाइजरी के मुताबिक, बाजार में दो अतिरिक्त अमेरिकी फेडरल रिजर्व दर कटौती की मजबूत उम्मीदें हैं, जो अगले साल महंगाई कम करने और अर्थव्यवस्था को सहारा देने में मदद करेंगी। नरम अमेरिकी मुद्रास्फीति डेटा ने इन उम्मीदों को और मजबूत किया है। इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है।

वेनेजुएला से जुड़े विकास और रूसी लिंक्ड शिपिंग पर हमले जैसी घटनाएं इसमें शामिल हैं, जिनसे 60% से अधिक कीमत बढ़ोतरी को बल मिला है। बुलियन को सुरक्षित संपत्ति माना जा रहा है। मजबूत केंद्रीय बैंक खरीदारी और ईटीएफ में लगातार निवेश प्रवाह भी रैली को सपोर्ट कर रहे हैं। 1979 के बाद यह सोने का सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि में रैली जारी रह सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!