नगरीय संगठन को सशक्त बनाने में जुटा रालोद
लखनऊ में आयोजित बैठक में वार्ड अध्यक्षों की घोषणा, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा नगरीय निकाय संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उत्तरीय विधानसभा क्षेत्र में अज़ीम अहमद के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड तथा नगरीय निकाय समिति प्रभारी अनुपम मिश्रा उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के क्रम में मो. नसीम को सरोजनी नगर (प्रथम) एवं मो. रेहान सिद्दीकी को कदम रसूल वार्ड का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी एवं नगर अध्यक्ष सरताज़ अहमद द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को शहर के हर वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन ही आने वाले समय में सफलता की कुंजी बनेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी, महानगर अध्यक्ष सरताज़ अहमद, अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अज़ीम अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



