छत्तीसगढ़
झीरम घाटी बयान पर कांग्रेस सख्त -विकास तिवारी का छह साल के लिए निष्कासन

बयान से शुरू हुआ विवाद
झीरम घाटी कांड पर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी विवादों में घिर गए थे। अब पार्टी ने उन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रवक्ता पद से हटाने के बाद अगला कदम
पार्टी इससे पहले उन्हें प्रवक्ता पद से हटा चुकी थी। इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही थी।
नार्को टेस्ट की मांग
तिवारी ने भूपेश बघेल, कवासी लखमा और जेपी नड्डा के नार्को टेस्ट की मांग की थी, जिससे पार्टी असहज हो गई।
नोटिस और स्पष्टीकरण
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर नोटिस जारी हुआ, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।
छह साल का निष्कासन
जनरल सेक्रेटरी मलकीत सिंह गेंदू ने निष्कासन का आदेश जारी किया।



