छत्तीसगढ़

मौसम का अलर्ट: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में ऑरेंज चेतावनी, कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश का खतरा

रायपुर
छत्तीसगढ़ में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा है।

येलो अलर्ट वाले जिलों में चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी शामिल हैं। यहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!