उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में यूपी पंचायत चुनाव की रणनीति तय

राष्ट्रीय लोकदल पंचायत चुनाव 2026 पूरी ताकत से लड़ेगा, महिलाओं-युवाओं पर रहेगा विशेष फोकस

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल की उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं चौधरी जयंत सिंह ने की, जिसमें उन्होंने समिति के अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत चुनाव-2026 को लेकर व्यापक रणनीति और कार्ययोजना तय की।
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पंचायत चुनाव 2026 को पूरी गंभीरता और पूरी ताकत के साथ लड़ेगा तथा गांव-गांव तक संगठन की मजबूत मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर बदलाव की असली ताकत यही वर्ग हैं।
बैठक में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल सहित समिति के सदस्य हवलदार यादव (बनारस), विकास कादियान (मुजफ्फरनगर), ठाकुर संतोष सिंह (भदोही) और रोहित प्रताप (मथुरा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव केवल चुनाव नहीं, बल्कि किसान, महिला और युवा सशक्तिकरण की लड़ाई है।
बैठक में यह भी तय हुआ कि राष्ट्रीय लोकदल पंचायत चुनाव को जनआंदोलन का रूप देगा और जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठित रणनीति के बल पर राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगा।
उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!