उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

फतेहपुर कलेक्ट्रेट में महिला ने इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह का किया प्रयास, महिला होमगार्डों ने बचाई जान

भाइयों पर मकान कब्जाने का आरोप, कार्रवाई न होने से परेशान होकर डीएम कार्यालय पहुंची पीड़िता

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य | सब तक एक्सप्र्रेस

फतेहपुर। फतेहपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को एक महिला ने इंसाफ न मिलने से परेशान होकर डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला अपने शरीर पर डीजल डालकर आग लगाने जा रही थी, तभी ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

पीड़िता खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर ओकड़िया गांव की निवासी है। महिला का आरोप है कि उसने अपनी मां के कैंसर के इलाज के लिए अपनी पैतृक ज्वेलरी तक खर्च कर दी थी और अपने भाई को छह लाख रुपये भी दिए थे। मां की मृत्यु के बाद उसके भाई उसे घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं और मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसडीएम खागा पर भी मामले की अनदेखी करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसका ससुराल पक्ष से भी पहले से मुकदमा चल रहा है।

कार्रवाई न होने से आहत होकर वह कलेक्ट्रेट पहुंची थी, जहां उसने आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते महिला होमगार्डों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला से बातचीत कर पूरे प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!