उत्तराखंड

लखनऊ में IIT-JEE की तैयारी कर रहा छात्र 8वीं मंजिल से कूदा, मौत

लखनऊ। हजरतगंज इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जब 17 वर्षीय आदित्य दुबे ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आदित्य IIT-JEE की तैयारी कर रहा था और जानकीपुरम में अपने चाचा के साथ रह रहा था। उसके माता-पिता नोएडा में रहते हैं। पिता विनय दुबे एक कंपनी में लीगल एडवाइजर हैं और मां हाउसवाइफ हैं।

पुलिस के अनुसार आदित्य सुबह करीब 8 बजे अपने घर से कोचिंग के लिए निकला। वह सीधे हजरतगंज के पास स्थित कॉमर्स हाउस बिल्डिंग पहुंचा। जो आमतौर पर बंद रहती है। आदित्य ने फायर सर्विस की सीढ़ियों का उपयोग कर 8वीं मंजिल तक पहुंचा। वहां जाकर अपना बैग, चप्पल और मोबाइल फोन रख दिया। इसके बाद उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

लखनऊ में IIT-JEE की तैयारी कर रहा छात्र 8वीं मंजिल से कूदा, मौत

घटना की जानकारी सबसे पहले बिल्डिंग के गार्ड ने दी। जिसने पुलिस को सुबह 8 बजे के करीब सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल छात्र को सिविल अस्पताल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आदित्य के मोबाइल फोन के माध्यम से उसके परिजनों को सूचित किया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि यह बिल्डिंग बंद रहती है और आदित्य ने फायर सर्विस की सीढ़ियों का इस्तेमाल कर छत तक पहुंचा था। घटना के बाद मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

आदित्य की आत्महत्या ने फिर से प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव में छात्रों की मानसिक स्थिति को उजागर किया है। यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों की मानसिक सेहत पर ध्यान दिया जाए। ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!