उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

पीड़ित परिवार को न्याय में देरी से नाराज भाकपा माले का प्रदर्शन

बराखेमपुर दलित युवक हत्याकांड में पट्टा और बीमा कार्रवाई की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना

सब तक एक्सप्रेस
लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र के बराखेमपुर गांव में दलित युवक की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और कृषि पट्टा की कार्रवाई में हो रही हीलाहवाली के विरोध में भाकपा (माले) की बीकेटी इकाई ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “पीड़ित परिवार को न्याय दो” के नारे लगाते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं कामरेड कमला गौतम और पीड़ित परिवार से उपजिलाधिकारी साहिल कुमार ने बातचीत की। उन्होंने एक-एक बिंदु पर चर्चा करते हुए कृषि पट्टा की प्रक्रिया और किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता की जानकारी दी तथा संबंधित कर्मचारियों को लगाकर एक सप्ताह में कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखने को भी कहा।
इस मौके पर भाकपा (माले) के जिला प्रभारी कामरेड रमेश सिंह सेंगर ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना संघर्ष के हक और अधिकार नहीं मिलते। उन्होंने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत पर भी जोर दिया।
रमेश चंद्र शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने वादा खिलाफी की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं ऐपवा की जिला संयोजिका सरोजिनी बिष्ट ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है और न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ी जाएगी।
प्रदर्शन में मृतक की पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र नीरज गौतम सहित परिवार के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!