सीतापुर में 9 चोरियों का सफल खुलासा, अंतरजनपदीय गैंग के 7 शातिर गिरफ्तार
नकदी, आभूषण व अवैध शस्त्र बरामद, कई जिलों में फैला था गिरोह का नेटवर्क

विशेष संवाददाता – शैलेन्द्र यादव:
सीतापुर। जनपद में चोरी और नकबजनी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कुल 9 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली के नेतृत्व में थाना सिधौली, अटरिया और कमलापुर की संयुक्त पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। अभियुक्तों को सिधौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह पिछले कई महीनों से सीतापुर सहित आसपास के जनपदों में बंद मकानों और रिहायशी घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी योजनाबद्ध तरीके से घटनाएं करते और चोरी के माल को आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से करीब 34 हजार रुपये नकद, बड़ी संख्या में सफेद और पीली धातु के आभूषण, तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ पहले से चोरी, लूट और नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं। एक आरोपी के खिलाफ अन्य जनपदों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी



