उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीदेशभक्तिबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसिद्धार्थनगरसीतापुरसोनभद्र

सिद्धार्थनगर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में हुआ भव्य आयोजन, डीएम ने फहराया तिरंगा, पुलिस परेड की ली सलामी

संवाददाता: अर्जुन अग्रहरि
सिद्धार्थनगर, 26 जनवरी 2026। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलेक्ट्रेट भवन में प्रातः 8:30 बजे जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने परंपरागत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान “जन गण मन” का गायन हुआ और अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय संकल्प दोहराया। इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गई।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को जनसेवा की भावना से कार्य करना चाहिए और आम जनता को अनावश्यक परेशान नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ और आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान देना चाहिए।
गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, एडवोकेट सत्यदेव सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेम सागर चौधरी ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए।
इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर पुलिस परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गुब्बारे उड़ाए। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय संकल्प दिलाया।
जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट परेड के लिए पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रस्तावना स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और मूल्यों का सार है। उन्होंने डायल-112 सेवा, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों तथा जिले की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारीगण, जनपद स्तरीय अधिकारी, पुलिस बल के जवान और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, विकास भवन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगर पालिका, नगर पंचायतों तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!