उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूजदिल्लीफतेहपुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली, दोनों कानपुर रेफर

बिंदकी क्षेत्र के सीतापुर गांव की घटना, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

फतेहपुर। संवाददाता : बैजेन्द्र मौर्य, सब तक एक्सप्रेस।
जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने बेटे और बहू को गोली मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी राम खिलावन का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे अवनीश पटेल और बहू मनीषा उर्फ प्रियंका पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर स्थित चांदनी नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!