
सब तक एक्सप्रेस।
नोएडा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीपीआई(एम) और सीटू के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-8 स्थित कार्यालय पर धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सीटू के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव द्वारा झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई।
इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गंगेश्वर दत्त शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक और मजदूर वर्ग के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने इन नीतियों के खिलाफ जन संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। साथ ही मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द कराने सहित अन्य मांगों को लेकर 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को जनपद में सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में सीपीएम दिल्ली राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर, माकपा जिला सचिव कामरेड रामसागर, सीटू जिला महासचिव रामस्वारथ, सीटू नेता धर्मेन्द्र गौतम, अरुण कुमार पटेल, सीपीएम नेता डॉ. रुपेश वर्मा, नरेंद्र पांडे, चन्दा बेगम, भरत डेंजर, भीखू प्रसाद और पारस गुप्ता ने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीरों को याद करते हुए शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किए।
वक्ताओं ने सीटू और सीपीआई(एम) की ओर से देशवासियों तथा जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।



