टॉप न्यूज

हैदराबाद: पतंग की डोर ने ली 5 साल की बच्ची की जान, पिता के साथ बाइक पर आगे बैठी थी मासूम

हैदराबाद में एक पांच वर्षीय बच्ची की पतंग की डोर गले में फंसने से मौत हो गई, जब वह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची के गले से खून बह रहा था, और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। कुकाटपल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

 हैदराबाद में सोमवार को एक पांच वर्षीय बच्ची की पतंग की डोर गले में फंसने से मौत हो गई। वह अपने पिता द्वारा चलाई जा रही मोटरसाइकिल पर बैठी थी। तेलंगाना में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले 14 जनवरी को संगारेड्डी जिले में उत्तर प्रदेश के एक 38 वर्षीय मजदूर की पतंग की डोर गले में फंसने से मौत हो गई थी।

क्या बोली पुलिस?

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सोमवार को पास के खाजीपल्ली गांव गया था। मोटरसाइकिल से घर लौटते समय आगे बैठी उसकी छोटी बेटी अचानक दर्द से चिल्लाने लगी। उस व्यक्ति ने तुरंत मोटरसाइकिल रोक दी और बच्ची के गले से खून बहता देखा।

इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि बच्ची के गले में पतंग की डोर फंसी हुई थी। पुलिस ने बताया कि माता-पिता ने धागा निकाला और अपनी बेटी को तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कुकाटपल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच जारी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!