उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

कंबल वितरण से जरूरतमंदों के चेहरे खिले, जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म: डॉ. धर्मवीर तिवारी

वरिष्ठ संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी
सोनभद्र। जनकल्याण सेवा समिति द्वारा शनिवार को कबरी गांव में जरूरतमंदों के बीच 151 कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर विधवा, दिव्यांग, गरीब व असहाय लोगों के चेहरों पर राहत और मुस्कान साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ठंड के मौसम में असहाय लोगों की मदद कर जो आत्मसंतोष मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य निरंतर जनसेवा करते रहना है।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान ओम प्रकाश चतुर्वेदी, अनुराग त्रिपाठी, संदीप चौहान, पूजा सिंह, अमिताभ चौहान, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा पांडेय, कृष्ण देव पांडेय, राजू विश्वकर्मा, चंद्रभान देव, आरती और सरोज भारती सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!