उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया का 37वां वार्षिक उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

वरिष्ठ संवाददाता | राम अनुज धर द्विवेदी
सब तक एक्सप्रेस
करमा, सोनभद्र।
स्थानीय क्षेत्र में संचालित हंस हिनी इंटर कॉलेज कसया का 37वां वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ रहे, जबकि उद्घाटनकर्ता के रूप में जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर-सोनभद्र के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।


वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर विगत शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के शिक्षण संस्थानों का संचालन समाज के लिए अत्यंत पुनीत कार्य है। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्रा, डॉ. प्रसन्न पटेल, मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, सुमन मिश्रा, श्याम नारायण विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुणपति त्रिपाठी एवं उमाकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!