अंतरराष्ट्रीय

एपस्टीन फाइलों में नाम आने पर स्लोवाकिया के NSA का इस्तीफा, ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू पर भी दबाव

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिरोस्लाव लाजैक ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े ईमेल सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया। इन ईमेल में युवतियों के बारे में बातचीत थी, हालांकि लाजैक ने इन्हें अनौपचारिक बताया। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री को राजनीतिक हमले से बचाने के लिए पद छोड़ रहे हैं।

HighLights

  1. स्लोवाकिया के NSA ने एपस्टीन ईमेल खुलासे पर इस्तीफा दिया
  2. ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू सहित कई हस्तियों के नाम फाइलों में

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री राबर्ट फिको के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जेफरी एपस्टीन से संबंधित नई फाइलों के सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया, जिनमें पता चला है कि दोनों ने युवतियों के बारे में ईमेल का आदान-प्रदान किया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिरोस्लाव लाजैक ने किसी भी प्रकार की गलती से इन्कार किया। उन्होंने इसे अनौपचारिक और हल्के-फुल्के अंदाज में ईमेल का आदान-प्रदान बताया।

आखिर क्यों दिया इस्तीफा?

उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा इसलिए दे रहे हैं, ताकि इस स्थिति का इस्तेमाल प्रधानमंत्री पर हमला करने के लिए न किया जाए। फिको ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने लाजैक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन से संबंधित लाखों नई फाइलें शुक्रवार को प्रकाशित की थीं।

गवाही देने के लिए एंड्रयू पर बढ़ रहा दबाव

ब्रिटेन के विवादों में घिरे पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर पर इस सप्ताहांत में अमेरिका की उस समिति के समक्ष गवाही देने का दबाव बढ़ रहा है जो यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन के अपराधों की सीमा की जांच कर रही है। एक दूसरी महिला ने आरोप लगाया है कि एपस्टीन उसे 2010 में तत्कालीन राजकुमार एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्रिटेन ले गया था। यह मुलाकात विंडसर कैसल स्थित उनके रायल लाज आवास पर हुई थी।

कई शक्तिशाली लोगों के नाम शामिल

एपस्टीन फाइलों में कई शक्तिशाली लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन- विंडसर से लेकर एलन मस्क तक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा प्रमुख नामों में वर्जिन ग्रुप के अरबपति संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन, न्यूयार्क जायंट्स के को-आनर स्टीवन टिश, इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक और अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक आदि शामिल हैं। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स और पीटीआई के इनपुट के साथ)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!