बिजनेस

Gold and Silver Price Today LIVE: ₹30 हजार से ज्यादा गिरा चांदी का दाम, आपके शहर में कितनी हुई अब कीमत; देखें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today LIVE: बजट से पहले ही सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बजट पेश होने के बाद सोने में रिकवरी देखी गई थी। चांदी में आज भी जबरदस्त गिरावट है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 17 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट थी। इसके साथ ही सोने में भी 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। आइए आपके शहर का लेटेस्ट रेट जानते हैं

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today LIVE: बजट से पहले ही सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) में ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बजट पेश होने के बाद सोने में रिकवरी देखी गई थी। चांदी में आज भी जबरदस्त गिरावट है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 17 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट थी। इसके साथ ही सोने में भी 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। आइए आपके शहर का लेटेस्ट रेट जानते हैं।

2 Feb 202612:20:54 PM

Silver Price LIVE: ₹30 हजार से ज्यादा गिरा दाम

दोपहर 12.17 बजे चांदी में 30 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। इस समय एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का दाम 2,33,774 रुपये चल रहा है। इसमें 31,878 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,33,774 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,67,501 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

2 Feb 202611:22:30 AM

Silver Price: आपके शहर में कितना है चांदी का भाव?

शहर चांदी की कीमत
पटना ₹2,46,820
जयपुर ₹2,46,920
कानपुर ₹2,47,020
लखनऊ ₹2,43,570
भोपाल ₹2,43,770
इंदौर ₹2,43,770
चंडीगढ़ ₹2,43,510
रायपुर ₹2,43,410

ऊपर दी गई टेबल के मुताबिक रायपुर में चांदी आज सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,43,410 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही कानुपर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,46,920 रुपये चल रही है।

2 Feb 202611:21:13 AM

Gold Price: आपके शहर में कितना है दाम?

शहर सोने का भाव
पटना ₹144,990
जयपुर ₹1,45,050
कानपुर ₹1,45,110
लखनऊ ₹144,360
भोपाल ₹1,44,470
इंदौर ₹1,44,470
चंडीगढ़ ₹1,44,320
रायपुर ₹1,44,260

 

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,44,260 रुपये है। इसके साथ ही कानपुर में सोना सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 145,110 रुपये है।

2 Feb 202610:37:34 AM

Gold Price Today: सोने में भी मची तबाही

चांदी की तरह आज चांदी में भी जबरदस्त गिरावट है। सोने (Gold Price) में सुबह 10.30 बजे लगभग 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने का दाम 1,45,028 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,40,001 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,47,407 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

2 Feb 202610:21:46 AM

Silver Price Crash: चांदी में ₹17 हजार रुपये से ज्यादा गिरावट

2 फरवरी, सोमवार को चांदी में 17 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट (Silver Price Crash) है। इस समय 1 किलो चांदी का भाव (Silver Price Today) 2,48,250 रुपये प्रति किलो चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,43,645 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,67,501 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

2 Feb 20269:00:15 AM

MCX में कितने पर बंद हुआ सोना

एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का दाम 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसमें 783 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई है। 1 फरवरी को सोने ने 1,36,901 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,51,001 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!