उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

12 फरवरी की हड़ताल को मनरेगा कर्मियों का समर्थन

लखनऊ में मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन की बैठक, हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन (सम्बद्ध हिंद मजदूर सभा) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक चारबाग स्थित मंडल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष वर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री इंजीनियर रवि शंकर त्रिपाठी ने किया।
बैठक में विभिन्न जनपदों के जिला अध्यक्षों के साथ हिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के महामंत्री उमा शंकर मिश्रा, प्रांतीय मंत्री अरुण गोपाल मिश्रा, अविनाश पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री पीयूष मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार तिवारी, कार्यालय सहायक फूल चंद्र चौरसिया और जय प्रकाश सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सिंह, ओपी शर्मा, जयदिंद पटेल, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान चारों नई श्रम संहिताओं को वापस लेने, पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने और मनरेगा को मजबूत करने की मांग उठाई गई।
एसोसिएशन ने केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में श्रम आंदोलन के वरिष्ठ नेता और हिंद मजदूर सभा के प्रांतीय महासचिव उमा शंकर मिश्रा के जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!