उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरबहराइचराज्यलखनऊसीतापुरसोनभद्र

हर गली, हर घर में गूंज रहा जल संरक्षण का संदेश

बेटियाँ फाउंडेशन ने शहर से गांव तक छेड़ा जागरूकता अभियान, बनीं ‘जल सखियां’

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
बहराइच। जल संरक्षण को लेकर बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांव महुखास में आंगनबाड़ी महिलाओं के संयुक्त प्रयास से मेले, चौपाल, स्कूल, पार्क और मोहल्लों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के दौरान कुसुम मित्तल ने बच्चों और युवाओं के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि पानी की हर बूंद की कीमत समझें और इसकी बर्बादी रोकें। गांवों की चौपालों पर बुजुर्गों ने पुराने समय की जल संरक्षण परंपराओं को याद करते हुए युवाओं से जल बचाने का आह्वान किया।


अमिता अरोड़ा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को “जल ही जीवन है” के संदेश से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।
इस अवसर पर मीना, सुचित्रा, रेनु और कमलेश को जल संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘जल सखी’ बनाया गया। संस्था की अध्यक्ष अंजु पांडेय ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कंबल वितरित किए, जल सखियों को शुभकामनाएं दीं और सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी और अभियान को व्यापक समर्थन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!