उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

थाना कोन का एसपी सोनभद्र ने किया वार्षिक निरीक्षण

मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा, त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश

सब तक एक्सप्रेस।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना कोन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की स्थिति, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार सहित साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने महिला अपराधों एवं साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसामान्य की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने तथा पारदर्शी और जनहितकारी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!