उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

जनता की समस्याएं सुनने के लिए एसपी ने लगाया जनता दर्शन

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सब तक एक्सप्रेस।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे एसपी के सामने रखीं।
जनता दर्शन में जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक मामलों और साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को प्रत्येक प्रकरण की जांच कर समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करें और शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!