क्राइमछत्तीसगढ़

दुर्ग साईं मंदिर में चोरी: गार्ड को बंधक बनाकर की पिटाई, फिर आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी-डीवीआर भी गायब

भिलाई के सेक्टर 6 साईं बाबा मंदिर में देर रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने गार्ड से मारपीट कर उसे बांध दिया और चांदी के आभूषण व सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर फरार हो गए।

Unknown thieves stole silver jewelery and CCTV DVR from Sai temple in Durg
दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 6 स्थित साईं मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने पीछे के रास्ते से मंदिर में प्रवेश किया और गार्ड के साथ मारपीट कर उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से चांदी के आभूषण और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने सेक्टर 6 साईं बाबा मंदिर में वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे के रास्ते से स्कार्फ बांधकर मंदिर में घुसे। पहले गार्ड के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाया। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के केबल काट दिए और साईं बाबा की प्रतिमा पर लगे चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

साईं मंदिर के गार्ड को बांधकर बनाकर मंदिर में चोरी

चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले लिया। सुबह चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। क्राइम ब्रांच की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से पूछताछ की। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गार्ड से पूछताछ की जा रही है। फुटेज में 3 से 4 अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 

साईं मंदिर के गार्ड को बांधकर बनाकर मंदिर में चोरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!