लाइफस्टाइल

Rules For Indian Currency: नोट पर कुछ भी लिखे जाने के बाद वो चलेगा या नहीं? जानें इस सवाल का सही जवाब

Kya Note Par Kuch Likhne Ke Bad Wo Valid Rehta hai: कुछ समय पहले एक ट्रेंड आया था, जब एक दस रुपये के नोट पर लिखा था कि ‘सोनम बेवफा है’… इसके बाद से ये कहा गया कि ऐसे नोट अवैध हो जाते हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए इसपर बात करते हैं।

writing on indian currency note is valid or not kya note par kuch likhne ke bad ye valid rehta hai
नोट पर कुछ भी लिखे जाने के बाद वो चलेगा या नहीं? – फोटो : Adobe Stock
Rules For Indian Currency: कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हुई थी, जिसमें एक दस रुपये के नोट पर लिखा गया था कि “सोनम बेवफा है”। इसके बाद लोग चर्चा करने लगे कि  ऐसे नोट अवैध हो गए हैं, जिसके चलते इन्हें अब बाजार में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। इस तरह के ट्रेंड ने आम लोगों में काफी भ्रम और बहस पैदा कर दी।

लोग सवाल करने लगे कि क्या नोट पर लिखावट से उसकी वैधता या कीमत प्रभावित होती है। लेकिन वास्तविकता इससे कहीं हटकर है, जिसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। आइए जानते हैं कि नोटों पर लिखावट से जुड़े नियम क्या हैं और किस हद तक नोट सुरक्षित और स्वीकार्य रहते हैं।

writing on indian currency note is valid or not kya note par kuch likhne ke bad ye valid rehta hai
नोट पर कुछ भी लिखे जाने के बाद वो चलेगा या नहीं? – फोटो : Adobe Stock
नोट पर लिखना कितना सही?

सोशल मीडिया पर अक्सर यह दावा किया जाता है कि किसी नोट पर पेन या मार्कर से कुछ लिख देने से वह नोट अवैध हो जाता है या उसकी कीमत घट जाती है। लेकिन यह दावा पूरी तरह से गलत है। दरअसल, नोट पर हल्की लिखावट होने से उसकी वैधता प्रभावित नहीं होती और उसे बैंक, दुकानदार या अन्य लेन-देन में आसानी से स्वीकार किया जाता है। ऐसे में अगर आपके पास कोई लिखा हुआ नोट आता है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक मिथक है जो सोशल मीडिया और अफवाहों के कारण फैलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!