उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

तेलियानी में जन कल्याण शिविर एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन

राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने लाभार्थियों को वितरित की योजनाओं की सौगात, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य, सब तक एक्सप्रेस
फतेहपुर। विकास खंड तेलियानी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन कल्याण शिविर एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह एवं गोष्ठी में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नु श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की चाभियां, वित्तीय सहायता के चेक, आयुष्मान भारत योजना के कार्ड एवं प्रमाण पत्र तथा महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश भी दिया गया। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार की जनहितकारी नीतियों, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, तेलियानी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पुष्पा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषेक त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!