‘हमें बचा लो…,’ एयरस्पेस बंद होने की वजह से भारत में फंसे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हुए परेशान, रोनाल्डो से लगाई मदद की गुहार

वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ सुपर-8 में खेले गए मैच से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। उस मुकाबले को चार दिन हो गए हैं और विंडीज के खिलाड़ी अब तक भारत में फंसे हुए हैं।
HighLights
- खिलाड़ी ने रोनाल्डो से लगाई मदद की गुहार
- क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दिया जवाब
वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह नहीं बना सकी थी। उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और सेमीफाइनल से बाहर हो गए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला 1 मार्च को खेला गया था और पिछले चार दिनों से विंडीज के खिलाफ भारत में ही फंसे हुए हैं। ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से तमाम देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर रखे हैं।
एयस्पेस बंद होने की वजह से विंडीज के खिलाफ अब तक अपने देश वापस नहीं लौट सके हैं। इस बीच खिलाड़ियों ने महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि ऐसी परिस्थितियों से उन्हें रोनाल्डो ही निकाल सकते हैं। बता दें कि कैरिबियाई खिलाड़ी भारत में फंसे होने की वजह से परेशान हैं।
क्रिकेट वेस्टइंडीज का स्पष्टीकरण
विंडीज के कोच डैरेन सैमी ने आईसीसी से टीम की रवानगी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था। ऐसे में अब क्रिकेट वेस्टइंडीज का जवाब सामने आया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया, “आज आईसीसी के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें आईसीसी के अधिकारी शामिल थे। इस मीटिंग में इस बात की पुष्टि की गई है कि टीम को वापस भेजने के लिए एक चार्टर फ्लाइट की व्यस्था की जा रही है। टीम अगले 24 घंटे में भारत ने रवाना हो सकती है। टीम सुरक्षित है और सुरक्षा व्यस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सारे फैसले लिए जा रहे हैं।”
बोर्ड ने आगे बताया, “हम भारत के खिलाफ खेले गए मैच के बाद से ही खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और आईसीसी के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं। मिडिल-ईस्ट में सुरक्षा चिंताओं के कारण एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। इसी वजह से ऐसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि, हम अपनी जनता को विश्वास दिलाते हैं कि टीम को सुरक्षित वापस लाया जाएगा और इसके लिए सारी सावधानी बरती जा रही है।”
अकील हुसैन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मांगी मदद
भारत में फंसे होने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाड़ी परेशान हो रहे हैं। अकील हुसैन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “ऐसी परिस्थिति में बेहतर यही होगा कि मैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मदद मांगू कि वे मुझे बचा लें।” हालांकि, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अगले 24 घंटे के भीतर टीम अपने देश के लिए रवाना हो जाएगी।



