अंतरराष्ट्रीय

‘तेल रोका तो होगा 20 गुना ज्यादा जोरदार हमला’, ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर रोकने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर अमेरिका 20 गुना ज्यादा जोरदार सैन्य कार्रवाई करेगा।

 मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपित डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से तेल ले जा रहे टैंकरों को रोकने की गई तो अमेरिका उस पर अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा।

ट्रंप ने ईरान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से तेल के व्यापारिक मार्ग में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न की, तो अमेरिका उस पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगा।”

आग और तबाही का कहर बरपेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जारी पोस्ट में कहा, “अगर होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रूकी तो हम ऐसे ठिकानों को आसानी से तबाह कर देंगे कि ईरान के लिए एक देश के तौर पर दोबारा खड़ा होना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। उन पर मौत, आग और तबाही का कहर बरपेगा। लेकिन मुझे उम्मीद है और मैं दुआ करता हूं, कि ऐसा न हो!”

अमेरिकी की ओर से तोहफा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस चेतावनी को इंटरनेशनल कॉमर्स को बचाने के कदम के तौर पर बताया, खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि ऐसी स्टेबिलिटी बीजिंग समेत बड़ी ग्लोबल इकॉनमी के हितों को कैसे पूरा करेगी।

उन्होंने आगे कहा, “यह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरफ से चीन और उन सभी देशों को एक तोहफा है जो होर्मुज स्ट्रेट का बहुत ज्या इस्तेमाल करते हैं। उम्मीद है, यह एक ऐसा इशारा है जिसकी बहुत तारीफ की जाएगी।”

लड़ाई खत्म होने का दावा

वहीं, CBS न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “लड़ाई पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और तेहरान की डिफेंसिव और अटैकिंग क्षमताएँ पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। ईरान के के पास कोई नेवी नहीं है, कोई कम्युनिकेशन नहीं है, उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है। उनकी मिसाइलें बहुत कम हैं। उनके ड्रोन हर जगह उड़ाए जा रहे हैं, जिसमें ड्रोन बनाना भी शामिल है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!