राष्ट्रपति मुर्मू ने फोन कर उमर अब्दुल्ला को दी जन्मदिन की बधाई, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा ये खास संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके 56वें जन्मदिन पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने फोन पर शुभकामनाएं दीं, जबकि प्रधानमंत्री ने एक्स (ट्विटर) के माध्यम से उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
HighLights
- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने उमर अब्दुल्ला को बधाई दी।
- उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपना 56वां जन्मदिन मनाया।
- राष्ट्रपति ने फोन पर, पीएम ने एक्स पर शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो बार जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके अब्दुल्ला मंगलवार को 56 वर्ष के हो गए। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति ने अब्दुल्ला से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अबदु्ल्ला को एक्स (ट्विटर) पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि ‘जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’



