मां ज्वालाधाम शक्तिपीठ उचेहरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आज होगा कलश स्थापना
नवरात्रि पर भक्ति का माहौल, 29 मार्च को निकलेगा जवारा जुलूस और रात में होगा भव्य देवी जागरण

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां ज्वालाधाम शक्तिपीठ उचेहरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं।

मंदिर के संस्थापक एवं प्रधान पुजारी (बड़े महाराज जी) के अनुसार, 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। इसी क्रम में आज 21 मार्च 2026, शनिवार को रात्रि 9 बजे कलश स्थापना (घट स्थापना) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
नवरात्रि के समापन पर 29 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से कलश जवारा जुलूस (विसर्जन) निकाला जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे से भव्य देवी जागरण का आयोजन होगा, जिसमें रायपुर (छत्तीसगढ़) की प्रसिद्ध गायिका अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।



