अंतरराष्ट्रीय

 ईरान ने एपल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

ईरान ने एपल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मजाक उड़ाते हुए पूछा कि क्या वे ‘बीबी गन’ से हमला करेंगे।

 ईरान ने एपल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो किस चीज से हमला करने वाले हैं बीबी गन्स से?

दरअसल, ईरान की मिलिट्री यूनिट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को कहा कि अगर टारगेटेड हमलों में और ईरानी नेताओं को मारा गया तो 1 अप्रैल से वे पश्चिम एशिया/खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाएंगे। आईआरजीसी की धमकी में शामिल 18 कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एपल, इंटेल, आईबीएम, टेस्ला और बोइंग शामिल हैं।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक मीडियाकर्मी ने ट्रंप से पूछा, “ईरानी सरकार ने आज इस क्षेत्र में कई अमेरिकी कंपनियों को धमकी दी है।” इस पर ट्रंप ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “किससे? उन्होंने उन्हें किस चीज से धमकाया? बीबी गन से? उनके पास धमकाने के लिए अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है।”

दरअसल, बीबी गन एक खिलौना बंदूक होती है, जिसमें प्लास्टिक के छर्रे होते हैं।

जब रिपोर्टर सवाल दोहरा रहा था तो उसे बीच में ही रोकते हुए ट्रंप ने कहा, “आपने एक बयान दिया था। उन्होंने उन्हें किस चीज की धमकी दी थी? मुझे नहीं पता। मुझे बताइए। उन्होंने उन्हें कैसे धमकाया था?” रिपोर्टर ने कहा कि उसे बस इतना पता है कि ईरान ने उन्हें धमकी दी थी।

फिर ट्रंप ने पूछा, “इसका क्या मतलब है?” और जानना चाहा कि क्या ईरानी सेना ने कुछ बुरा कहा था क्या? उन्होंने कहा, कहा, “आपको तो यह भी नहीं पता कि खतरा क्या था? मैंने तो इसके बारे में सुना भी नहीं। खतरा क्या था? क्या उन्होंने कहा था कि वे उन्हें उड़ा देंगे?”

ट्रंप ने फिर पूछा “आप जानते हैं कि वे क्या नहीं करने वाले हैं। वे उन पर परमाणु हथियार से हमला नहीं करने वाले हैं।”

ईरान की हिटलिस्ट में ये कंपनियां

ईरान के IRGC ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी कंपनियों को ईरान में होने वाले हर आतंकी हमले के बदले अपनी-अपनी यूनिट्स के तबाह होने की उम्मीद रखनी चाहिए। यह सिलसिला बुधवार, 1 अप्रैल को तेहरान के समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

बता दें कि तेहरान के रात 8 बजे का मतलब GMT/UTC के अनुसार शाम 4:30 बजे और भारत (IST) के अनुसार रात 10:30 बजे होता है। बयान में आगे कहा गया, “हम इन संस्थानों के कर्मचारियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी जान बचाने के लिए तत्काल अपने कार्यस्थल छोड़ दें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!