उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

फतेहपुर में युवक पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद में दबंग की दबंगई

चाकू और कट्टे के बट से किया हमला, 4 लाख रुपये की मांग को लेकर चल रहा था विवाद

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य। फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़े युवक पर दबंग ने चाकू और कट्टे के बट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान अभय दीक्षित के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, आरोपी राजेश दुबे उर्फ रज्जन दुबे लंबे समय से जमीन विवाद के चलते अभय पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि आरोपी अब तक एक लाख रुपये ले चुका था और बाकी तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था।
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी आरोपी पैसों की मांग को लेकर पहुंचा था। जब अभय ने विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू और अवैध तमंचे (कट्टे) के बट से हमला कर दिया।
परिजनों ने इसे ‘गुंडा टैक्स’ वसूली का मामला बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, इसके बावजूद वह खुलेआम दबंगई कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!